- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Siwanimalwa News Mp News Hindustan Nirman Dal Councilor Candidate To Stand In Every Ward In Municipal And Panchayat Elections
हिंदुस्तान निर्माण दल नगर निकाय और पंचायत चुनावों में हर वार्ड में खड़े करेगी पार्षद प्रत्याशी
श्री हनुमानधाम दूधियाबड़ मंदिर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक से संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं एवं सभी पदाधिकारियों भाग लिया। बैठक से पहले सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
सभी पदाधिकारियों ने एक मत स्वीकार किया कि मप्र में नगर निकाय एवं जनपद चुनाव अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। संगठन को सम्पूर्ण जिले और जिले के सभी ग्राम एवं नगरों में अपनी इकाई मजबूत करने के लिए विशेष चर्चा की गई। संगठन के केंद्रीय मंत्री प्रदीप गौर एवं प्रदेश मंत्री मुलचंद साध ने सभी कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों का मार्गदर्शन किया। संगठन के प्रदेश मंत्री मुलचंद साध ने विशेष चर्चा करते हुए बताया कि देश की राजनीति में भ्रष्टाचार के चलते जो कीचड़ फैला हुआ है, उसे साफ करने के लिए सेवाभावी विचारधारा के साथ अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया द्वारा हिंदुस्तान निर्माण दल को निर्मित किया गया है, कर्ज मुक्त किसान, सुरक्षित महिला, युवाओं को रोजगार ओर भी कई देशहित में धर्म और समाज हित के विषयों पर देश में कार्य कर रही है। जिला एवं नगर पदाधिकारियों से आज चर्चा कर क्षेत्र के क्रांतिकारी नेता नरेंद्र रघुवंशी को पार्टी की जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है एवं जिले एवं जिले में आने वाले सभी नगरों एवं तहसीलों के कई आयामों की घोषणा की गई है।
बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिले एवं नगर के सभी क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे। संपूर्णं होशंगाबाद जिले से सैंकड़ों पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस आयोजन में भाग लिया। क्षेत्र के युवा नेता सूरज मिश्रा ने बताया कि आने वाले नपा और जपं के चुनावों में सभी स्तर पर हम अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। कर्ज मुक्त और भय मुक्त समाज का निर्मांण ही हमारा मुख्य उद्देश्य हाेगा।
सिवनीमालवा| संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिला पदाधिकारी