- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Siwanimalwa News Mp News Honors Honored Members Of City And Village Defense Committee For Peace Order And Cooperation
सम्मान : शांति, व्यवस्था और सहयोग देने के लिए नगर और ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को किया सम्मानित
_photocaption_सिवनीमालवा| पुलिस के साथ हमेशा शांति, व्यवस्था और सहयोग करने वाले नगर और ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस अधीक्षक संतोष गौड़ ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में सिवनीमालवा नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि त्योहार, नर्मदा घाट में ड्यूटी हो यह शांति और व्यवस्थान कायम करने की पहल हो, हर समय नगर सुरक्षा समिति के सदस्य पुलिस के साथ हमेशा सहयोगी की भूमिका निभाते हैं। सम्मानित होने वालों में अध्यक्ष शेख महमूद, रामकुमार, मनोज, शिवकरण, जितेंद्र, लक्ष्मीनारायण, लक्ष्मण, राजाराम, राम बाबू, भगवान दास, कांता प्रसाद, फूल सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल है। सदस्यों के सम्मानित किए जाने पर सिवनीमालवा थाना स्टाफ ने सभी को बधाई दी।
*photocaption*