स्वच्छता कैसी: गंदगी से उफान मार रहे नाले, सफाई नहीं हाेने से फैल रही दुर्गंध
शहर के नालाें की सफाई नहीं हाेने के कारण नालाें में गंदगी उफान मार रही है। पाॅलिथिन सहित अन्य कचरा डलने के कारण नालांे से दुर्गंध अा रही है। लेकिन उनकी सफाई नहीं हाे रही है। नपा के अधिकारी नालाें मंे हाे रही गंदगी काे लेकर अाम लाेगाें काे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं उनका कहना है कि वार्डाें मंे कचरा कलेक्शन गाड़ियां पहुंच रही हैं इसके बाद भी लाेग नाले में घराें अाैर दुकानाें का कचरा डाल देते हैं। जिससे नाले का फ्लाे बंद हाे जाता है।
इतवारा बाजार: पीडब्लूडी कार्यालय के पास से निकलकर लेंडिया बाजार तक जाने वाले नाले मंे इतवारा बाजार क्षेत्र में इतनी गंदगी हाे रही है कि यहां पर रहने वाले लाेग दुर्गंध से परेशान हाे रहे हैं। इंदिरा चाैक सुलभ शाैचालय के पास नाले चाैंक हाे गया है। जिससे यहां पर गंदगी जमा हाे रही है।
मटका बाजार: शहर के मुख्य बाजार स्थित मटका बाजार से निकले नाले में की स्थिति भी खराब है। इस नाले की कई दिनाें से सफाई नहीं हाेने के कारण वह स्थानीय लाेगाें द्वारा गंदगी नाले में डालने के कारण यह नाला भी जाम हाे गया है।
हाेली के बाद टीम बनाकर नालाें की सफाई करवाएंगे
सुनील तिवारी,स्वच्छता निरीक्षक,नपा
होशंगाबाद| शहर का नाला जो कचरा, गंदगी के कारण चौक हो गया है।