अाई लव यू मम्मी लिखा और सुलभ शौचालय में बिहार के युवक ने लगाई फांसी, मौत
हाेशंगाबाद से बुलाई एफएसएल टीम, अाज अाएंगे परिजन
नया बस स्टैंड परिसर में स्थित रैन बसेरा के बाजू में संचालित सुलभ शौचालय में बिहार के एक युवक ने मंगलवार रात गले में फांसी लगा ली। युवक ने नायलोन की रस्सी व ऊनी बनियान काे जाेड़कर छत में लगे पंखे लटकाने के एंगल से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस काे माैके पर सुसाइट नाेट मिला है। इसमें जिंदगी से तंग अाकर यह कदम उठाने अाैर माता-पिता काे अाई लव यू लिखा है। अपने इस कदम के लिए किसी काे जिम्मेदार नहीं ठहराने का भी सुसाइट नाेट में उल्लेख है।
नेताजी सुभाषचंद बाेस बस स्टैंड परिसर में स्थित सुलभ शौचालय में रहने वाले बास्तेपुर वैमाली बिहार के साेनू सिंह (28) ने मंगलवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह साढ़े 7 बजे परिसर में ही दूसरी छाेर पर स्थित एक कर्मचारी ने डायल 100 काे इसकी सूचना दी। तब माैके पर पुलिस पहुंची। हरदा के एफएसएल अधिकारी के अवकाश पर हाेने से होशंगाबाद के अधिकारी काे यहां बुलाना पड़ा।
इस कदम के लिए खुद
काे जिम्मेदार बताया
यूएस राजपूत, प्रभारी टीअाई, हरदा
नेताजी सुभाषचंद बाेस बस स्टैंड परिसर में स्थित सुलभ शौचालय में रहने वाले बास्तेपुर वैमाली बिहार के साेनू सिंह (28) ने मंगलवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह साढ़े 7 बजे परिसर में ही दूसरी छाेर पर स्थित एक कर्मचारी ने डायल 100 काे इसकी सूचना दी। तब माैके पर पुलिस पहुंची। हरदा के एफएसएल अधिकारी के अवकाश पर हाेने से होशंगाबाद के अधिकारी काे यहां बुलाना पड़ा।
युवक करीब 15 दिन पहले ही यहां अाया था। छत में पंखा लटकाने के एंगल में उसने नाइलाेन की रस्सी का टुकड़ा बांधा। उसमें फुल बांह की ऊनी बनियान बांधी। उसका एक सिरा गले में बंधा हुअा था। शव के बाजू में लकड़ी का टेबल है, जिसके ऊपर से उसके द्वारा कूदना पुलिस मान रही है। नीचे पैर के पास मोबाइल का ईयर फाेन पड़ा था। पुलिस ने शव का पीएम कराया। परिजनों काे सूचना दी, वे गुरुवार सुबह यहां पहुंचेगे।