- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Babai News Mp News Illegal Mining From Panchayat Sand Mines Crime In Villages Mining Department Engaged In Hiding Quantity Of Stocks
पंचायत की रेत खदानों से अवैध खनन, गांव-गांव में विराेध, स्टॉकों की मात्रा छुपाने में लगा खनिज विभाग
जिले में नए ठेकेदार के नहीं अाने के चलते अब पंचायत की रेत खदानाें पर रेत माफिया ने कब्जा जमा लिया है। खनिज विभाग जिला अाैर जनपद पंचायत के अधिकार क्षेत्र में बताकर कार्रवाई करने से बचता नजर अा रहा है। पंचायत की रेत खदानों से अवैध खनन हो रहा है। गांव-गांव में ग्रामीण विराेध कर रहे हैं। खनिज विभाग स्टॉकों की जानकारी तक छुपाने में लगा है। स्टाॅकांे काे बार-बार खाेलने का काम भी स्टाॅकाे की मात्रा का सत्यापन एसडीएम के नेतृत्व में बनी टीम से कराने का काम नहीं हाे रहा है। पहले भी स्टाॅकाे की जांच जिले में भाेपाल की टीम भी नहीं कर पाई थी। अब खनिज विभाग अानन-फानन स्टाॅकाें काे बार-बार अनुमति देने का काम कर रहा है। जबकि 1 लाख से कम मात्रा के स्टाॅक काे एक माह अाैर एक लाख घनमीटर से ज्यादा स्टाॅकाे काे तीन माह की अनुमति देने के प्रावधान हाेने के बाद भी स्टाॅकांे काे अनुमति दी जा रही है। जिले में स्टाॅकाें अाैर पंचायत की रेत खदान की अाड़ में रेत का अवैध खनन हाे रहा है।
रजाैन के वाहनों पर खनिज विभाग करेगा कार्रवाई
जिला खनिज अधिकारी महेंद्र पटेल ने बताया रजाैन खदान अाैर स्टाॅक से पकड़े वाहनाें पर खनिज विभाग ही कार्रवाई करेगा। पुलिस ने केवल बाबई थाने में वाहनाें काे अभिरक्षा में खड़े हाेने की बात कही है। पंचनामा अाैर प्रतिवेदन के बाद ही विभाग करता है कार्रवाई, पंचायत की खदानाें पर पंचायत विभाग भी कार्रवाई कर सकता है।
4 माह पहले पकड़े खाली डंपराें पर लाखों का जुर्माना
कीरपुरा खदान पर नवंबर 2019 काे पांच खाली डंपराें काे खदान से पकड़ा गया। वे अभी तक बाबई थाने में खड़े हैं। खनिज विभाग लाखाें रुपए का जुर्माना वसूल रहा है। वहीं कीरपुरा से 1 मार्च काे पुलिस ने पकड़े 17 डंपराें पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करने से मना किया ताे पुलिस काे 500 रुपए के चालान पर डंपर छोड़ दिए।
रजाैन, जावली, पंवारखेडा, अामखेड़ी में बढ़ा विरोध
रजाैन, जावली, पंवारखेडा, अामखेड़ी, रायपुर गांव में पंचायत की खदानाें को ठेके पर देने का आए दिन ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। प्रशासन ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। शुक्रवार को रजौन में ग्रामीणों ने हंगामा किया। तब प्रशासन पहुंचा और कार्रवाई की। ऐसे प्रशासन शिकायतों पर कार्रवाई नहीं कर रहा।