पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुसुम महाविद्यालय में बताया वृक्षों का महत्व

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिवनीमालवा| विश्व बैंक पोषित मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन परियोजना अंतर्गत महाविद्यालय में दिन शुक्रवार को वनस्पति शास्त्र के अकादमिक उत्कृष्टता के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य वक्ता डॉ. केडब्ल्यू शाह प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय पिपरिया द्वारा पौधों के वर्गीकरण पर प्रकाश डाला एवं वृक्षों के महत्व पर व्याख्यान देते हुए कहा कि वृक्ष पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण घटक है अत: आज इसको सुरक्षित करने की आवश्यकता है जिसके लिए हमें पौधों से प्रेम करना सीखना होगा। जिससे हममें पौधों के प्रति संवेदन शीलता उत्पन्न होगी। कार्यक्रम का आभार संस्था प्राचार्य डॉ. आरके रघुवंशी ने ज्ञापित करते हुए कहा कि पर्यावरण में पेड़-पौधे जीव-जंतुओं का एक अपना ही संसार होता है। इसमें संतुलन आवश्यक है। कार्यक्रम में डॉ. एके यादव, डॉ. एसके झा, डॉ. एसके सोनी, सहायक प्राध्यापक रमाकांत सिंह एवं गजानंद वास्कले सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...