सेमीफाइनल में सिंसियर ने यंग वाॅरयर और रेलवे भाेपाल ने अाेटीअार भाेपाल काे हराया
बंगलिया में गाेपाल प्रसाद बाबरिया की स्मृति में अायाेजित राज्यस्तरीय लेदर बाॅल क्रिकेट प्रतियाेगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में िसंसियर क्लब ने यंग वाॅरयर काे अाैर रेलवे भाेपाल ने अाेटीअार भाेपाल काे हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार काे फाइनल मुकाबला िसंसियर क्लब अाैर रेलवे भाेपाल के मध्य हाेगा।
प्रतियाेगिता पहला सेमीफाइनल मुकाबला सुबह 10 बजे िसंसियर क्लब अाैर यंग वाॅरयर क्लब के मध्य खेला गया। सिंसियर क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 अाेवर में 165 रन पर अाॅलअाउट हाे गई। टीम की अाैर से कुलदीप ने 53 अाैर निक्की पटेल ने 49 रन बनाए। जबाव में यंग वाॅरयर के खिलाड़ियाें ने शुरूअात अच्छी की अाैर तीन अाेवर में बिना विकेट गवाएं 33 रन बना लिए। इसके बाद लगाकार विकेट पतन हुअा अाैर टीम के सारे खिलाड़ी 149 रन पर अाउट हाे गए। टीम ने 16 रन से मैच गंवा दिया। विजेता टीम के खिलाड़ी प्रदीप काे 26 रन बनाने अाैर 2 विकेट लेने पर मैन अाॅफ दा मैच चुना गया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दाेपहर 2 बजे से यूटीअार भाेपाल अाैर रेलवे भाेपाल के मध्य हुअा। यूअीअार भाेपाल ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने पहला विकेट रन अाउट के रूप में पहले ही अाेवर में गंवा दिया। खिलाड़ियाें ने धीरे-धीरे स्काेर बढ़ाना शुरू किया लेकिन 20 अाेवर में 7 विकेट पर 116 रन ही बन सके। टीम का काेई भी खिलाड़ी बड़ा स्काेर नही बना पाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे भाेपाल ने अासान जीत हासिल की। टीम के खिलाड़ियाें ने 17 अाेवर में 4 विकेट पर 117 रन बना फाइनल में प्रवेश किया। टीम की अाैर से 17 रन बनाने अाैर 2 विकेट लेने वाले साकेत काे मैन अाॅफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में एम्पायरिंग कमलेश बाबरिया अाैर विनय विश्वकर्मा ने की अाैर कामेंट्री राकेश पांडे अाैर बिट्टू पासी ने की।