पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Suhagpur News Mp News Information About Nutritional Food Provided To Villagers By Holding An Exhibition In Haat Bazaar

हाट बाजार में प्रदर्शनी लगाकर ग्रामीणों को दी पोषण आहार की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को स्थानीय हाट बाजार में पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करना है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण विविधता और सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने संदेश दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा उपस्थित आगंतुकों को बताया कि वे भोजन में सभी प्रकार के अनाज दालें सब्जियों व मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। जिससे बदल-बदल कर भोजन करने से सभी प्रकार के पोषक तत्वों से शरीर को पूर्ण पोषण मिल सके। जैसे हरी सब्जियों के सेवन से आयरन कि और खट्टे फलों के सेवन से विटामिन सी कि पूर्ति होती है। इस अवसर पर शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जागरूकता गतिविधि में
शामिल रही।

सोहागपुर। हाट बाजार में स्टाल सजाकर ग्रामीणों को जानकारी देते हुए।
खबरें और भी हैं...