मलेरिया को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को दी जानकारी
पिपरिया| सरकारी अस्पताल पिपरिया में आशा कार्यकर्ताओं को कि मच्छर जनित रोगों से उपचार व बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओें को लोगों को जागरूक किए जाने के प्रयासों को और तेज करने के निर्देश दिए गए। मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर पुनीत शर्मा ने बताया कि इस समय मच्छरों का प्रकोप ज्यादा हो जाता है जिसके कारण मलेरिया और मच्छर जनित दूसरे बुखार होने की आशंका रहती है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से कहा की जिन इलाकों में मच्छरों का प्रकोप ज्यादा है और लोगों को अगर बुखार की शिकायत होती है तो तत्काल उनकी मलेरिया किट के द्वारा जांच की जाए।