पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोषण आहार की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बनखेड़ी| पोषण पखवाड़े के अंतर्गत हाट बाजार में पोषण आहार की प्रदर्शनी आयोजित की गई। पुराने ग्राम पंचायत भवन के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी लगाई। माहिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कलम कुमार ने बताया लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए हाट बाजार में स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया। जिसका मुख्य उद्देश्य शरीर मे खून की कमी को दूर करना, 5 साल तक के बच्चों की शारीरिक वृद्धि की निगरानी, स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता पर जागरूकता लाना है। स्टॉल के माध्यम से पोषण विविधता दैनिक आहार में सभी पदार्थों में अनाज, दाल, सभी मौसमी सब्जी आदि का सेवन करने की सलाह दी। होमटेक राशन से तैयार व्यंजनों में पाएं जाने वाले पोषक तत्व से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान अनेक आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही।
खबरें और भी हैं...