पहल : पिरामिड बनाकर ग्रामीणों को दी खाद विविधता की जानकारी
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में दी जानकारी
विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम महुआ खेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को पोषण पखवाड़ा के दूसरे दिन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कराए गए। जिसमें गांव के सरपंच सचिव की उपस्थिति में ग्रामवासियों को खाद विविधता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आए ग्रामीणों को ऊपरी आहार एवं पोषण जागरूकता पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पर्यवेक्षक आस्था शिवहरे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिया भार्गव, पूनम पटेल आदि मौजूद थीं।
सोहागपुर। ग्राम महुआ खेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम।