पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

6 माह के बाद बच्चे को ऊपरी आहार देना आवश्यक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में बुधवार को आंगनवाड़ी केंद्र बघवाड़ा पोषण अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत अन्नप्राशन एवं पोषण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन बघवाड रोड से खुटवासा रोड तक किया गया।

महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा उपस्थित माताओं को पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से 6 माह के बाद ऊपरी आहार का महत्व समझाया। 6 माह के बाद बच्चे की पोष्टिक आहार की जरूरत और बढ़ जाती है, यही वह समय होता है इसमें बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। इसलिए उन्हें ऊपरी आहार देना आवश्यक है। किसी भी बच्चे के जीवन चक्र के 1000 दिवस में यह महत्वपूर्ण समय है। जिसमें हमें विविधता, पौष्टिकता एवं बारंबारता पर ध्यान देना चाहिए। उपस्थित महिलाओं को अनाज, दालों, सब्जियां के फोर्टिफिकेशन का महत्व बताया। यह रैली एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी राम कुमार सोनी एसडीएम रवि शंकर राय के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रदर्शनी लगाकर पोषण आहार का महत्व समझाया

सोहागपुर| महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में छात्रों के बीच विविध प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई पोषण प्रदर्शनी लगाकर छात्राओं को पोषक तत्वों पोषक पदार्थों एवं स्वास्थ्य रक्षा में पोषण का महत्व आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास अधिकारी जस्सिता तिग्गा ने बताया कि ग्राम अजनेरी के माध्यमिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण पर चर्चा कर पोषण संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई एवं छात्राओं को प्रदर्शनी के माध्यम से पोषक तत्वों पोषक पदार्थों एवं स्वास्थ्य रक्षा में पोषण का महत्व आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सिवनीमालवा। पोषण आहार को प्रदर्शन के माध्यम से समझाते हुए।
खबरें और भी हैं...