जेठानी काे देवर-देवरानी ने पीटा, केस दर्ज
इटारसी| पिपरिया खुर्द गांव में अापसी विवाद पर जेठानी काे देवर व देवरानी ने पीट दिया। पुलिस ने दाेनाें के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। गांव के जुवारीलाल काेरकू की 45 वर्षीय प|ी भागवती काेरकू के बयान पर पुलिस ने शंकरलाल काेरकू अाैर सुशीला काेरकू पर केस दर्ज किया। दूसरी अाेर पथाराैटा थाना क्षेत्र के बड़ी बीड़ गांव में गाेलू उर्फ गुलाब विश्वकर्मा के साथ दादू अाैर पप्प्ू अादिवासी ने गाली-गलाैज, मारपीट की।