केशव प्रसाद बने चौरसिया समाज अध्यक्ष
पिपरिया| चौरसिया समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को चौरसिया मंगल भवन सांडिया रोड में किया गया। इस दौरान समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली व रंग पंचमी मनाई। समाज की नवगठित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से समाज ने केशव प्रसाद चौरसिया को अध्यक्ष, प्रेम नारायण चौरसिया उपाध्यक्ष, हार्दिक चौरसिया को सचिव, अभिषेक चौरसिया सह सचिव, ओंकार चौरसिया कोष अध्यक्ष पद पर सहमति जताई। वहीं संतोष, दुर्गा प्रसाद, बलराम, अनिल, फुल्लू, लक्ष्मी प्रसाद, महेश, विनीत, सतीश, मनमोहन, गोविंद, जगदीश, रामसेवक, राजेंद्र, संतोष, कैलाश चौरसिया को कार्यकारिणी में जगह दी गई। चौरसिया मंगल भवन निर्माण को लेकर सामाजिक बंधुओं ने राशि एकत्रित कर निर्माण को लेकर कार्य योजना बनाई। इस मौके पर चौरसिया समाज के सभी सामाजिक बंधु मौजूद रहे।