खंडवा की महिला से अड़ीबाजी, पीटा, धमकाया
इटारसी| खंडवा के कावेरी विहार की एक महिला से अड़ीबाजी कर माेबाइल मांगने अाैर धमकाने का मामला सिटी थाने में दर्ज हुअा है। महिला प्रीति मीणा के बयान पर पुलिस ने पूनम साेनकर अाैर गाेलू साेनकर के खिलाफ एफअाईअार दर्ज की है। अाराेपियाें ने महिला से अड़ीबाजी करते हुए गालियां दीं। मारपीट की अाैर धमकाया।