पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परीक्षाओं के कारण पचमढ़ी में सैलानियों की संख्या कम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पचमढ़ी| स्कूली परीक्षाएं चलने के कारण पचमढ़ी में सैलानियों की संख्या कम हो गई हैं। अब मार्च के अंतिम सप्ताह से सीजन जोर पकड़ेगा। पचमढ़ी निवासी तुषार जायसवाल ने बताया कि परीक्षाओं का सीजन होने के कारण लोग घूमने के लिए बाहर नहीं निकल पाते हैं। यही कारण हैं कि इन दिनों पचमढ़ी में टूरिस्ट नाम मात्र को आ रहे हैं। परीक्षाएं खत्म होने के बाद सीजन जोर पकड़ेगा जो कि पूरी गर्मी बना रहेगा। गर्मियों में गुजरात से बड़ी संख्या में टूरिस्ट का आगमन होता है। इसके अलावा भी भारत के विभिन्न राज्यों से टूरिस्ट यहां आते हैं। मार्च एंड से शुरू होने वाला टूरिस्ट सीजन तीन महीने तक लगातार चलता है। अप्रैल, मई और जून के महीने में पचमढ़ी में टूरिस्ट बड़ी संख्या में आते हैं। गर्मी के सीजन में पचमढ़ी आने के लिए ऑनलाइन बुकिंग का सिलसिला शुरू हो गया है।
खबरें और भी हैं...