- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Hoshangabad News Mp News Lessons Taken From Student Tushar39s Outburst At Heli Warnings Should Not Be Imposed On Dangerous Narmada Losses Then Claims Of Security On Rangpanchami
हाेली पर छात्र तुषार की माैत से नहीं लिया सबक; खतरनाक नर्मदा घाटाें पर नहीं लगाए चेतावनी बाेर्ड, रंगपंचमी पर सुरक्षा के फिर दावे
रंगपंचमी अाज : नपा शहर में सुबह, दोपहर और शाम को देगी पानी
शहर में हाेली से ज्यादा रंगपंचमी पर रंग-गुलाल उड़ता है। हुरियारे सुबह से टाेलियाें में निकलते हैं। शनिवार काे भी शहर में रंगपंचमी पर कई जगह गैर निकलेगी। बड़ी संख्या में लाेग नर्मदा घाटाें पर पहुंचेंगे। सुबह 9 बजे सतरस्ते से जुलूस निकलेगा, जाे पूरे शहर में घूमेगा। वहीं प्रशासन ने हाेली पर रेत घाट पर हुई छात्र तुषार खड़ी की माैत के बाद भी नहीं चेता है। प्रशासन अाैर नपा शुक्रवार शाम तक नर्मदा घाटाें पर गहराई अाैर चाेर रेत के चेतावनी बाेर्ड नहीं लगा पाए। होमगार्ड अाैर प्रशासन हाेली की तरह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दावे ताे कर रहा है लेकिन हकीकत शनिवार काे ही पता चलेगी।
शराब पीकर या बाइक से स्टंट कर हुड़दंग की तो पुिलस करेगी कार्रवाई
हाेमगार्ड : 13 नर्मदा घाटाें पर 76 हाेमगार्ड तैनात किए हैं। कमांडेंट अारकेएस चाैहान ने बताया पूरे दिन हाेमगार्ड बाेट से पेट्राेलिंग करेंगे। सेठानी घाट पर 14, जिले के सभी घाटाें पर 4-4 हाेमगार्ड रहेंगे।
पेट्रोल पंप खुले रहेंगे, सिनेमा हॉल रहेंगे बंद
1 रंगपंचमी पर नपा टैंकरों से पानी सप्लाई करेगी। वहीं नलों से तीन टाइम पानी मिलेगा।
हेल्पलाइन नंबर : 07574-252480 (सिटी कोतवाली), देहात थाना- 07574 252380 डायल-100: 100 , एम्बुलेंस : 108 पर इमरजेंसी होने पर कॉल कर सकते हैं।
अस्पताल : रंगपंचमी पर अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी रहेगी डाॅक्टर माैजूद रहेंगे। सिविल सर्जन डाॅ. अारके गंगराड़े ने बताया डाॅक्टर उपलब्ध रहेंगे। सर्दी-खांसी बुखार है ताे भीड़ से बचें।
पुलिस : बाहर से अाईं 55 महिला अाैर 100 पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 29 पाइंट बनाए हैं। एएसपी घनश्याम मालवीय ने बताया शराब पीकर हुड़दंग करने वालाें कार्रवाई की जाएगी।
नपा ने रंगपंचमी के एक दिन पहले दिखावे के लिए 6 घाटाें पर हाेली से पूर्व बने अपील बाेर्ड लगा दिए। इन पर िलखा है- घाट पर सीढियाें के पत्थर चिकने हैं घटना हाे सकती है।
जबकि नदी के बीच में गहरे पानी, या चोर रेत के चेतावनी बोर्ड लगाने थे।
नपा ने अपील के बोर्ड लगाए- संभलकर करें स्नान, जबकि नर्मदा में लगने थे गहराई के चेतावनी बोर्ड
3 केरोना वायरस के कारण पंचमी से आगामी आदेश तक सिनेमा हाॅल बंद रहेंगे।
2 पेट्रोल डीजल के लिए परेशानी नहीं होगी। पेट्रोल पंप बंद नहीं रहेंगे।