लायंस क्लब ने मनाया मिलन होली महोत्सव
माखननगर| नगर व क्षेत्र में जहां होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। वहीं लायंस क्लब द्वारा मनुष्य मिलन होली का आयोजन रखा। मंगलवार को प्रातः 9 बजे हाई स्कूल मैदान पर जैविक होली जलाई एवं हर्बल गुलाल व पुष्प के द्वारा होली खेली। एक-दूसरे पर गुलाल फेंककर होली की बधाई दी व राधा कृष्ण की झांकी बनाकर साथ मिलकर नृत्य किया। लायंस के कार्यक्रम का यह तीसरा वर्ष है। इसके उपरांत नगरवासियों ने एक-दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दी और छोटों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।