पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पचमढ़ी के साडा क्षेत्र में भवनों की सूची बनाने का कार्य शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिपरिया। पचमढ़ी के साडा क्षेत्र में मकानों की गणना का काम हुआ शुरू।

पिपरिया | राष्ट्रीय जनगणना वर्ष 2021 के तहत भवनों की सूची बनाने का काम साडा पचमढ़ी में शुरू कर दिया गया है। साडा सीईओ पवन कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र में वर्ष 2011 में हुई जनगणना में कुल जनसंख्या 1822 थी। उन्होंने बताया कि साडा पचमढ़ी में विविध क्षेत्र नालंदा टोले को अलग करते हुए शामिल हैं। नालंदा टोला क्षेत्र की जनगणना छावनी परिषद क्षेत्र में आती है। साडा पचमढ़ी के क्षेत्र में 4 गणना ब्लॉक और एक पर्यवेक्षक ब्लॉक को पहले की तरह रखा गया है। आगामी अप्रैल से मई माह में भवनों की गिनती का काम जनगणना निदेशालय के द्वारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साडा पचमढ़ी की आबादी कम होने के कारण इसे ग्रामीण इकाई के रूप में जनगणना में मान्य किया गया है जिसके अधिकारी तहसीलदार पिपरिया रहेंगे।
खबरें और भी हैं...