भगवान अादिनाथ का जयंती महाेत्सव अाज से
इटारसी| जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान अादिनाथ का जन्म जयंती महाेत्सव रविवार 15 मार्च से शुरू हाे रहा है। यह महाेत्सव तीन दिन चलेगा। जयंती पर 17 मार्च काे शाेभायात्रा निकाली जाएगी। महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा सुबह नाै बजे से हाेगी। शाम साढ़े सात बजे 48 दीपकाें से महाअारती अाैर भक्तामर पाठ हाेगा।
रविवार काे रात 8 बजे से कावेरी स्टेट के अादिनाथ जैन मंदिर में संगीतमय अंत्याक्षरी प्रतियाेगिता हाेगी। इसमें पूजन, भजन, अारती अाैर राष्ट्रभक्ति के गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। सभी मंदिराें की प्रतिभागी टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में पांच सदस्य हाेंगे। साेमवार 16 मार्च काे रात अाठ बजे से धार्मिक हाउसी व बाल कवि सम्मेलन हाेगा। मंगलवार 17 मार्च काे सुबह 7 बजे से भगवान का नित्य अभिषेक हाेगा। इसके बाद अाठ बजे शाेभायात्रा निकाली जाएगी। शाेभायात्रा मंें पुरुष सफेद परिधान व महिलाएं केसरिया साड़ी में शामिल हाेंगी। रात साढ़े अाठ बजे भगवान अादिनाथ पर अाधारित प्रश्नमंच हाेगा।