महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक
महिला दिवस पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ए जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं को सम्मानित कर उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं ने होली मिलन भी मनाया और एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। सर्व ब्राह्मण महिला परिषद पिपरिया द्वारा को शकुंतला राजोरिया की अध्यक्षता में होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिलाओं ने राधा कृष्ण की झांकी सजाकर उनके साथ फूलों की होली खेली। नीना कौशिक, अभिलाषा शर्मा, जयश्री पचौरी, ऊषा शर्मा, अर्चना भार्गव, अर्चना दुबे, आशा दुबे, माधुरी द्विवेदी आदि कार्यक्रम को सफल बनाया। महाराणा प्रताप वॉर्ड सांडिया रोड पर स्थित गायत्री मंदिर में महिला दिवस पर पूर्व पार्षद कैलाश चौरसिया ने महिलाओं को पुष्प गुच्छ, मीठा, फल एवं महिला श्रृंगार सामग्री भेंटकर महिलाओं को जागरूक होने का संदेश दिया। लक्ष्मी बाई कोरी, संगीता स्थापक, द्विवेदी मैडम, आस्था माहेश्वरी, सीमा पटेल, विनती मंडलोई, हार्दिक चौरसिया, कैलाश चौरसिया, गणेश मंडलोई, प्रभा चौरसिया, कृष्णा चौरसिया, गायत्री शक्तिपीठ से जुड़ी महिलाएं इस अवसर पर उपस्थित थीं। नपा द्वारा पंडित दीनदयाल पार्क में महिला दिवस पर स्व सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान किया गया। इसी के साथ महिलाओं ने होली मिलन भी मनाया। मटकुली के मोहगांव में पोषण आहार पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई। स्थानीय ग्रामीणों को को पोषण आहार से जुड़ी जानकारी देते हुए कुपोषण के लक्षण बताए। शासन के द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता उइके, लक्ष्मी, सुखवती उइके सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
आस्था मंच ने बच्चों के साथ मनाया महिला दिवस
सिवनीमालवा| आस्था मंच की महिलाओं ने दूधिया बड़ पहुंचकर बच्चों के साथ महिला दिवस मनाया। मंच की महिलाओं ने बच्चों के साथ गेम्स खेले, बच्चों को पिचकारी खेल-खिलौने कोल्ड ड्रिंक बिस्कुट वितरित किए। मंच की सदस्यों में नीरू राठी, मुक्ता अग्रवाल, प्रीति गोयल, रूचि रघुवंशी, पम्मी ठाकुर सहित महिला मंडल उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी ने समाज में महिलाओं के योगदान के बारे में बताया। सभी ने बच्चियों को अच्छी शिक्षा दिलाने की बात कही।
पिपरिया। सर्व ब्राह्मण महिला परिषद ने महिला दिवस और होली मिलन मनाया।