तन-मन की बेहतरी के लिए खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं : बेमन
नेहरू युवा केन्द्र संगठन होशंगाबाद के द्वारा शासकीय आरएनए स्कूल ग्राउंड में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने अपना खेल कौशल दिखाया। यहां कबड्डी, 800 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ और 100 मीटर दौड़ में ग्रामीण युवक-युवतियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र के साथ टी-शर्ट देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र होशंगाबाद के पूर्व सलाहकार हरीश बेमन ने कहा कि तन-मन की बेहतरी के लिए खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। कम्प्यूटर और मोबाइल के इस दौर में मैदानी खेलों से जुड़कर हम स्वास्थ्य रह सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शासकीय आरएनए स्कूल के प्राचार्य जेपी सोनी ने युवाओं को खेलों का महत्व बताते हुए जीवन मे अनुशासन प्रिय बनने की प्रेरणा दी। ्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र के साथ टी-शर्ट देकर पुरस्कृत किया। कबड्डी में गोल्डन बी टीम विजेता एवं गोल्डन ए टीम उपविजेता रही। इसी प्रकार 800 मीटर दौड़ में अजय वर्मा शरद राजपूत, अभिषेक पटेल विजेता रहे और 400 मीटर दौड़ में अजय पाल, सौरभ कहार,सौरभ रघुवंशी ने स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ बालिका बर्ग में वर्षा राजपूत, राशिका साहू, मुस्कान गुप्ता क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे।
पिपरिया। कबड्डी प्रतियोगिता में युवाओं ने जोर दिखाया।