पठानकोट एक्सप्रेस से महिला का 80 हजार रुपए का मंगलसूत्र चोरी
दादर से अमृतसर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से एक महिला यात्री का साेने का मंगलसूत्र हरदा स्टेशन पर किसी बदमाश ने चुरा लिया। अाराेपी का रेलवे पुलिस काे सुराग नहीं मिला। बताया गया कि विदिशा की 68 वर्षीय आधारबाई पति सत्यनारायण अपनी लड़की की रिश्तेदारी में हरदा जिले के एक गांव गयी थीं। जब वे वापस हरदा से विदिशा के लिए आ रही थीं ताे ट्रेन नंबर 11057 पठानकोट एक्सप्रेस के पीछे के जनरल कोच में चढ़ते समय उनके गले में साेने का मंगलसूत्र किसी बदमाश ने चुरा लिया। उस समय ट्रेन चलने लगी थी। महिला यात्री ने कोच में काफी तलाश किया लेकिन मंगलस्ूत्र नहीं मिला। मंगलसूत्र का वजन दाे ताैला था। महिला यात्री ने विदिशा पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट लिखवाई।