पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरदौल जूदेव मंदिर में चढ़ाया निशान, मेला शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_सिवनीमालवा| नगर के बस स्टैंड के पास हरदौल जूदेव मंदिर प्रांगण में मेले का शुभारंभ शनिवार की शाम को रंग, गुलाल और निशान चढ़ाने के बाद किया गया। यह मेला एक सप्ताह चलेगा। मेले के शुभारंभ पर श्रीराधा कृष्ण सीताराम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने मंदिर ने पूजा अर्चन की। हरदौल बाबा मैदान में लगने वाले मेले में दूर दूर से व्यापारी आते हैं। बच्चों के लिए झूले, ट्रेनें और अन्य मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध रहते हैं। शहर के मध्य होने से यह एक आकर्षण का केंद्र रहता है। शुभारंभ अवसर पर एसडीओपी उमेश द्विवेदी, संरक्षक रामबाबू तिवारी, यज्ञेश तिवारी, संतोष तिवारी, अवधेश तिवारी, प्रमोद खंडेलवाल, छगनलाल जलखरे, रोहित रघुवंशी, अरुण शर्मा, प्रवीण अवस्थी, विश्वनाथ रघुवंशी, पवन शर्मा, वीरेंद्र मालवीय, धनजी मालवीय, बलराम पटेल, लल्ला तिवारी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
*photocaption*
खबरें और भी हैं...