पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक माह पहले शादी, दहेज के लिए घर से निकाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक माह पहले शादी करने के बाद दुल्हन काे दहेज के लिए घर से निकाल दिया। साथ ही ससुराल वालों ने मारपीट भी की है। दुल्हन ने परिजनाें के साथ जाकर थाने में अावेदन दिया लेकिन अभी तक काेई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए एसपी काे अावेदन दिया है। साथ ही जांच की मांग की है। मूलत: बाबई निवासी मयूरी साेनी ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2020 में एक रिश्तेदार द्वारा धाेेखे से शादी कराई गई। लड़का पसंद नहीं था लेकिन अपनी बात रखने के लिए, उन्हाेंने दबाव देकर शादी करा दी। शादी के बाद ससुराल वालाें ने दुल्हन काे भगा दिया। दुल्हन ने थाने में अाैर एसपी काे अावेदन दिया है। मयूरी साेनी ने बताया पुलिस ने अभी बयान लिए हैं लेकिन कार्रवाई नहीं की है।

खबरें और भी हैं...