- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Hoshangabad News Mp News Members Of Village And Town Defense Committee Honored For Their Significant Contribution In Large Areas Of The District
जिले के बड़े अायाेजनाें में अपना महत्वपूर्ण सहयाेग देने वाले ग्राम व नगर रक्षा समिति के सदस्यों को किया सम्मानित
जिले की नगर व ग्राम रक्षा समिति के सदस्याें का गुरुवार काे पुलिस ग्राउंड में अायाेजित सम्मेलन में सम्मान हुअा। जिले की नगर व ग्राम समितियाें के करीब एक हजार सदस्य अायाेजन में शामिल हुए। जिले के 15 थानाें में प्रत्येक समिति के पांच-पांच सदस्याें काे सम्मानित किया गया। सुरक्षा समितियाें के एेसे सदस्य जिन्हाेंने जिले में बड़े अायाेजनाें जैसे नर्मदा जयंती, भीलट देव मेला, पचमढ़ी उत्सव व मेला, बांद्राभान मेला अादि अायाेजनाें में अपना महत्वपूर्ण सहयाेग दिया है उन्हें पुलिस अधिकारियाें ने सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक संताेष गाैर अाैर उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सदस्याें काे सम्मानित किया। सम्मेलन में प्रत्येक थाने के प्रभारी भी शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक गाैर ने नगर व ग्राम रक्षा समिति के सदस्याें काे रक्षा समिति की मार्गदर्शिका के विशेष कर्तव्याें से अवगत कराया।
विभिन्न विषयाें पर इन्हाेंने दिया उद्बाेधन: कार्यक्रम में सबसे पहला उद्बाेधन एडीपीअाे दिनेश यादव ने दिया। जिसमें उन्हाेंने संगठन की धाराअाें अाैर एक्ट की जानकारी सदस्याें काे दी। यातायात डीएसपी अारसी गुप्ता ने अपने उद्बाेधन में सदस्याें काे यातायात नियमाें की जानकारी दी। साथ ही सदस्याें काे अवगत कराया कि वाहन चलाते समय काैन से जरूरी दस्तावेज वाहन चालक अपने साथ रखें। खेल संगठन अारती शर्मा ने समिति के सदस्याें काे नियम व कार्याें की जानकारी से अवगत कराया। पथरौटा थाना प्रभारी प्रज्ञा ऋचा ने महिला सुरक्षा व नाबालिगाें के साथ हाेने वाले अपराध संबंधी जानकारी दी। बनखेड़ी टीअाई अनूप सिंह नैन ने बताया कि वे क्षेत्र के युवाअाें काे खेल व प्रतियाेगी परीक्षाअाें की तैयारी करा रहे हैं। जिसमें पुलिस की भर्ती परीक्षाअाें की जानकारी उन्हें उपलब्ध करा रहे हैं। पिपरिया एसडीअाेपी शिवेंद्रु जाेशी ने सायबर क्राइम पर जानकारी उपलब्ध कराई। नगर सुरक्षा समिति के हर्षित दुबे ने बताया कि पुलिस की सहायता के लिए सुरक्षा समितियाें का गठन हुअा है। पुलिस अाैर जनता के बीच समितियां सेतु का काम करती हैं।
होशंगाबाद। समितियों के सदस्यों के सम्मेलन में प्रशस्ति पत्र दिए गए।