पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उचित पोषण देखभाल करने वाली माताओं का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

6 माह के बाद बच्चों का उचित शारीरिक विकास हो सके इसके लिए पोषण अभियान के अन्तर्गत ग्राम हिरनखेड़ा की आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा का आयोजन तो किया ही गया साथ ही साथ आदर्श भोजन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

ग्राम हिरनखेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र सुपोषण दिवस का आयोजन तो प्रतिदिन किया जा रहा है। समुदाय आधारित गतिविधि, सुपोषण आहार के महत्व को प्रदर्शित करती हुई विभिन्न व्यंजन एवं भोज्य पदार्थ संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। उचित पोषण देखभाल करने वाली माताओं राखी संतोष गौर और रिजा हनीफ खान को अच्छी-माता के सम्मान से सम्‍मानित किया गया। सुपोषण दिवस के अवसर पर उपस्थित महिलाओं को सुपोषण के महत्व एवं कुपोषण से होने वाली हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और नौनिहाल शिशुओं के लिए विभिन्न प्रोटीन, विटामिन, वसा युक्त भोजन उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए कितना महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस विषय को समझाया गया। साथ ही अपने भोजन में विभिन्न प्रकार के अनाज से युक्त भोजन, अंकुरित दालें, ताजे फल -खट्टे फलहरी सब्जियां आदि को प्रतिदिन के भोजन में सम्मिलित करने की सलाह दी गई।

प्रतिदिन आयरन की गोली के सेवन की दी सलाह

महिलाओं को रक्त की कमी से होने वाले रोग एनीमिया के बारे में बताया गया और इसके उपचार के लिए प्रतिदिन आयरन की गोली के सेवन की भी सलाह दी गई। गर्भवती माताओं को सुरजन, पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां इत्यादि को अधिक से अधिक मात्रा में अपने भोजन में सम्मिलित करने की समझाइश दी गई। साथ ही महिलाओं और बच्चों को समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्र में वजन कराकर उनके शारीरिक वृद्धि की जांच और टीकाकरण इत्यादि विषयों को भी महिलाओं के बीच समझाया गया। 6 माह की आयु पूर्ण करने पर शिशु को ऊपरी आहार देना आवश्यक है, साथ ही उसके विभिन्न शारीरिक वृद्धि को भी नियमित जांचना जरूरी है। विभिन्न प्रकार की शारीरिक विकलांगता के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाने की सलाह भी दी गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क्रमशः मंजुला लिटोरिया, विनीता साध, कीर्ति गोस्वामी एवं सहायिकाएं काशीबाई मंडलोई, संगीता लौवंशी एवं ग्राम की महिलाएं उपस्थित रही।

सिवनीमालवा। उत्तम आहार की जानकारी देती आशा कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...