पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नगरपालिका की करोड़ों की वसूली लंबित, सप्ताह भर में बकाया वसूलने के आदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन और विकास नर्मदापुरम संभाग होशंगाबाद ने पिपरिया नपा को अचल संपत्तियों की शेष प्रीमियम की बकाया राशि वसूली में ढील बरतने पर नाराज़गी जताते हुए तेजी लाने के लिए कहा है। पिपरिया समेत जिले की अन्य नपा और नगर परिषदों को जारी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि एक सप्ताह में बकाया राशि की वसूली की जाना सुनिश्चित करें।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिपरिया में नपा को अपनी अचल संपत्तियों की प्रीमियम राशि के रुप में करोड़ों रुपए की वसूली करना है। मंगलवारा बाजार स्थित जयप्रकाश कस्तूरबा कॉम्प्लेक्स, न्यू बस स्टैंड स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सब्जी मंडी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से नपा को प्रीमियम के करोड़ों रुपए वसूल करना है। नपा सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति में हाल ही में इन सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की उन सभी दुकानों को सील बंद कर दिया है, जिनसे नपा को प्रीमियम राशि वसूल करना है। नपा ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए हैं, जिसमें उनसे प्रीमियम राशि समय सीमा में जमा करने के लिए कहा गया है।

किराया भी नहीं किया जमा

नपा के जितने भी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हैं, इनमें किराए को लेकर भी काफी खराब स्थिति है। लोगों ने दुकानों पर कब्जे लेकर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान शुरू तो कर दिए हैं लेकिन अभी किराया देना शुरू नहीं किया है। इसकी वजह यह है कि नपा को प्रीमियम राशि जमा नहीं की गई है। सीएमओ ने कहा ऐसा नहीं है जिस दिन से संबंधित व्यक्ति ने दुकान का कब्जा लिया है, उसी दिन से किराया आरोपित किया जाएगा। यही नहीं कुछ किराएदार ऐसे भी हैं जिन्होंने लंबे समय से किराया जमा नहीं किया है।

वसूली के काम में तेजी लाई जाएगी

विनोद कुमार प्रजापति, सीएमओ नपा पिपरिया।

पिपरिया। प्रीमीयम जमा नहीं करने पर कई दुकानों को सील किया।
खबरें और भी हैं...