पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नपा कर्मचारियाें को नहीं मिला वेतन, रंग पंचमी से पहले भुगतान की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशंगाबाद| नपा कर्मचारियाें काे बिना वेतन के हाेली मनानी पड़ी। कर्मचारियाें ने रंग पंचमी से पहले वेतन की मांग की है। नपा कर्मचारी मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कई कर्मचारियों को फरवरी के मासिक वेतन का भुगतान नहीं हुअा है। इससे त्योहार बेरंग रहा। जैसे-तैसे उधार व ब्याज पर रुपए लेकर कर्मचारियाें ने हाेली मनाई। 15 जनवरी 2020 में मजदूर संघ से नपा सीएमओ ने समझौता किया था कि हर महीने की 10 तारीख काे कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा। सातवें वेतन आयोग की अंतर राशि अाैर शेष सभी अंतर राशि का भुगतान का भी वादा था लेकिन महीने भर वसूली शिविर लगाने के बाद भी कर्मचारी मासिक वेतन से वंचित हैं। इधर, सीएमअाे माधुरी शर्मा ने बताया- सफाई सहित अन्य कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया गया है। शेष कर्मचारियों को भी जल्द वेतन दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...