- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Hoshangabad News Mp News Narmada No Warning Board Or Rescue Teams At 7 Ghats Out Of 8 Materbaet Of Sethani Ghat Due To Fuel Crisis Also Showpiece
नर्मदा : 8 में से 7 घाटों पर न चेतावनी बाेर्ड न रेस्क्यू टीमें, ईंधन के संकट से सेठानी घाट की माेटरबाेट भी शोपीस
पड़ताल : छात्र की माैत के बाद कमांडेंट बोले- पेट्रोलिंग बोट चलाने के लिए फ्यूल मांगेंगे
हाेली पर दसवीं के छात्र तुषार खत्री की रेत घाट पर नर्मदा में डूबने से माैत के बाद भी प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। न हाेमगार्ड ने सबक लिया, न नगर पालिका ने। ‘भास्कर’ ने हर्बल पार्क से लेकर मंगलवारा घाट तक की रिएलिटी चेक की तो सेठानी घाट काे छाेड़ कहीं सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। आठ में से सात घाटों पर न गहरे पानी में जाने से बचने के चेतावनी बोर्ड हैं, न रेस्क्यू टीमें। मात्र सेठानी घाट पर होमगार्ड स्टाफ मिला लेकिन यहां भी पेट्रोलिंग के लिए आवंटित तीन मोटरबोट्स शोपीस बना दी गई हैं। उन्हें रस्सी से बांधकर रखा हुआ है। पेट्रोलिंग भी होती, होमगार्ड भी सिर्फ घाट पर या चौकी पर रहते हैं। जबकि यहां 24 घंटे के लिए 10 हाेमगार्ड्स तैनात है जो अकसर तिलक भवन में बैठे रहते हैं जबकि इन्हंे क्रम से लगे मंगलवारा, सेठानी घाट, पर्यटन घाट, काेरी घाट तक पेट्रोलिंग करना है। हाेमगार्ड कमांडेंट अारएसके चाैहान ने बताया कलेक्टर हमें ईंधन की व्यवस्था कराएंगे ताे एक बाेट से घाटाें पर माॅनिटरिंग कर पाएंगे।
पेट्रोल की कमी का असर: पर्व स्नान या वीआईपी आने पर ही चलती है मोटरबोट
घाटों पर पेट्राेल की कमी के कारण मोटरबोट से पेट्रोलिंग नहीं होती। मोटरबोट स्नान नर्मदा जयंती या वीअाईपी मूवमेंट्स में सुरक्षा के लिए ही चलाई जाती है। जबकि 3 माेटर बाेट, 50 लाइफ बाॅय (ट्यूब), 50 लाइफ जैकेट, रस्सी, एक एंकर है। 3 इंजन अतिरिक्त रखे हंै।
सीढ़ियों पर काई, चोर रेत से धंसकने का खतरा फिर भी नहीं लगाए चेतावनी बोर्ड
मंगलवारा घाट से लेकर हर्बल पार्क घाट तक जगह-जगह सीढ़ियों पर काई और फिसलन है। रेत घाट पर चोर रेत आैर गड्ढे हैं। नपा ने घाटों पर चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए हैं। इससे हादसे होने की आशंका रहती है।
इधर, सीएमअाे माधुरी शर्मा ने बताया शांति समिति की बैठक के बाद अादेश कर 6 घाटाें पर बाेर्ड लगा दिए गए हैं। जबकि हकीकत में कहीं पर भी चेतावानी बाेर्ड लगे ही नहीं।
सुरक्षा का हाल : सेठानी घाट पर होमगार्ड्स मिले, बाकी घाटाें पर रत्तीभर का इंतजाम नहीं
{सेठानी घाट : 10 होमगार्ड की ड्यूटी, 4-4 और 2 रहते तैनात। गुरुवार काे हरीश पांडे, श्यामसिंह राजपूत, अाशीष साहू, भीमसिंह राजपूत, प्रवीण यादव ड्यूटी पर थे।
चेतावनी बाेर्ड लगाने की मांग : नर्मदा युवा संस्था ने छात्र तुषार की माैत के बाद नर्मदा घाटाें पर चेतावनी बाेर्ड लगाने की मांग की है। सीएमअाे काे ज्ञापन साैंपा। जानकारी अध्यक्ष मुकुल गुप्ता ने दी। नपा के नोडल अफसर व डिप्टी कलेक्टर सतीश राय ने बताया दुर्घटना संभावित क्षेत्राें की जानकारी लेंगे। घाटों पर चेतावनी बाेर्ड लगवाएंगे।
लापरवाह चाराें हाेमगार्डांे के हुए बयान : हाेली के दिन रेत घाट पर सिंधी काॅलाेनी निवासी तुषार खत्री (16) के डूबने के मामले में लापरवाही उजागर हाेने के बाद चाराें हाेमगार्ड्स के गुरुवार काे बयान हुए। बता दें कि हाेमगार्ड सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र चाैरे, राजेंद्र कुमार, मेघराज की ड्यूटी रेत घाट पर पेट्राेलिंग की थी लेकिन चाराें सीढ़ियाें पर बैठे थे।
हर्बल पार्क घाट : न हाेमगार्ड मिले न कहीं चेतावनी बाेर्ड लगे। डंगरबाड़ी लगती है। अंत्येष्टि होती है। अक्सर लोग यहां बैठकर नशा करते हैं।
मंगलवारा घाट : मंगलवारा घाट पर पिंडदान सहित अन्य अंितम क्रिया के काम होते हैं। शहर सहित बाहर के लाेग यहां पर अाते हैं। यहां भी सुरक्षकर्मियों की तैनाती नहीं है।
{पर्यटन घाट : सेठानी घाट के हाेमगार्ड की निगरानी में रहता है। यहां पर नाला हाेने के कारण काेई भी स्नान नहीं करता है। यहां मवेशियों का जमावड़ा है।
{काेरी घाट : सेठानी घाट पर तैनात हाेमगार्ड्स की ड्यूटी काेरी घाट तक रहती है, लेकिन काेई होमगार्ड पेट्रोलिंग करते नहीं मिला। चेतावनी बाेर्ड नहीं थे।
{सर्किट हाउस घाट : सर्किट हाउस घाट पर पिचिंग है। अाधे हिस्से में सीढ़ियां हैं। अाधे में फर्श टूटा है। सुरक्षा के लिए चैन नहीं लगी है। हाेमगार्ड्स भी नहीं मिले।
{विवेकानंद घाट : प्रतिदिन स्नान अाैर पूजन करने के लिए लाेग अाते हैं। घाट पर चेन लगी है। हाेमगार्ड अाैर चेतावनी बाेर्ड नहीं है। इस घाट पर अधिकतर बुजुर्ग आते हैं।
{पाेस्ट अाॅफिस (रेत घाट) : शहर का दूसरा सबसे पसंदीदा घाट है। इसी घाट पर तुषार खत्री की माैत हुई थी। यहां न बाेर्ड लगे हैं न ही किसी हाेमगार्ड की ड्यूटी रहती है।
भास्कर सुझाव : गर्मी में नहाने के लिए आते हैं सैकड़ों लोग, सभी घाटों पर नियमित एनाउंसमेंट हो तो सतर्क रह सकेंगे परिवार
होशंगाबाद| सेठानी घाट पर रस्सी से बंधी मोटरबोट्स।