पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Itarsi News Mp News Narmadapuram Division Won The Semi Finals By Defeating Ujjain Division By Three Points Match 11 From Shahdel

नर्मदापुरम संभाग ने उज्जैन संभाग को तीन पाइंट से हराकर जीता सेमीफाइनल, शहडाेल से मैच 11 काे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाेशंगाबाद| मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में अंडर 22 परमानंद भाई पटेल इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लीग मैच में नर्मदापुरम संभाग ने उज्जैन संभाग को पहली पारी में बढ़त से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। 399 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नर्मदापुरम संभाग की बेटिंग से चाैथे अाैर अाखिरी दिन का मैच शुरु हुअा। जिसमें आर्यन देशमुख ने 77, मनन मेहता ने 41 रन की पारी खेली। हाफ टाइम तक नर्मदापुरम ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। उज्जैन संभाग के दिव्यांश गरेठिया ने 3 विकेट लिए। दाेनाे टीमाें के कप्तान ने मैच काे ड्रा पर समाप्त करने का निर्णय लिया। पहली पारी में बढ़त के अाधार पर नर्मदापुरम संभाग ने 3 पाइंट लेकर मैच जीत लिया। लीग मैच में उज्जैन संभाग की टीम काे हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्लेयर ऑफ द मैच नर्मदापुरम के मनन मेहता अाैर उज्जैन संभाग के दिव्यांश धींग को दिया गया।

इस अवसर पर मप्र क्रिकेट एसोसिएशन जूनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा, अनंत तिवारी, राजेश चौरे, अंपायर राकेश त्रिपाठी, लक्ष्मण तनवानी, मनोहर विलथरिया, नंदकिशोर यादव, मनीष यादव, विशाल शर्मा, अतुल प्रताप सिंह ने खिलाड़ियाें काे पुरस्कृत किया। प्रतियाेगिता का सेमीफाइनल 11 मार्च काे एमपीसीए मैदान पर नर्मदापुरम अाैर शहडाेल के बीच खेला जाएगा।
खबरें और भी हैं...