पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काम में लापरवाही पर 6 तहसीलदाराें को नाेटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नर्मदापुरम कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव ने राजस्व प्रकरणाें में लापरवाही पर कारण संभाग के 6 तहसीलदाराें को बताओ नाेटिस जारी किया है। कमिश्नर के मुताबिक रेवन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम (अारसीएमएस) के एक से तीन माह के लंबित प्रकरणों में तहसीलदाराें ने लापरवाही की। इनमें अपर तहसीलदार पिपरिया मृगेन्द्र सिसोदिया, तहसीलदार डोलरिया देवानंद गजवे, तहसीलदार पिपरिया राजेश बोरासी, नायब तहसीलदार बनखेड़ी निधि लोधी, प्रभारी तहसीलदार चिचोली (बैतूल) भगवान दास तमखानिया एवं प्रभारी नायब तहसीलदार बोरदेही अामला नरेश राजपूत शामिल हैं। सभी से सात दिन में नाेटिस का जबाव मांगा है। समय पर जवाब प्रस्तुत नहीं हाेेने पर पक्षीय की कार्रवाई करने की बात कही है। सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

खबरें और भी हैं...