राष्ट्रीय किसान मजदूरसंघ की बैठक संपन्न
सिवनीमालवा| राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ को बैठक कृषि मंडी बानापुरा में कृषक विश्राम गृह में हुई। इसमें किसान क्रांति यात्रा 4-5मार्च की समीक्षा की गई। आगामी संगठन का विस्तार, परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रशिक्षण वर्ग, होली मिलन, दाल बाटी, भोपाल आंदोलन की तैयारी कर रणनीति बनाई गई। इसमें समय दानी कार्यकर्ता तैयार करना आदि विषय निकलकर अाए। बैठक में ब्लाॅक कार्यकारिणी गठित की गई। इसमेें शिव रघुवंशी नगर अध्यक्ष, कपिल जाट ब्लॉक अध्यक्ष,जयप्रकाश रघुबंशी ब्लॉक संयोजक, युवा सेना अध्यक्ष, कमलेश गौर कोषाध्यक्ष, संजय गौर मीडिया प्रभारी, बृजकिशोर रघुबंशी ब्लॉक कार्यकारणी, अजय रघुबंशी, जयदीप गौर, चंद्रशेखर जाट सोनू रघुवंशी, रंजीत रघुबंशी ,संतोष रघुवंशी बलॉक मंत्री, संजय रघुवंशी, निरंजन रघुवंशी, देवेंद्र, राहुल सिरोही ,बलॉक संयोजक, नवीन गौर नगर संयोजक का पदभार दिया गया ।