पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटारसी| ग्राम सनखेड़ा में अायाेजित शासकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर का समापन रविवार काे हुअा। कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, मनीषा कटारे ने सद्भावना गीत अाैर अंकिता बामने व शर्मिला ने भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. आरएस मेहरा ने कहा छात्रओं ने नुक्कड नाटक, रैली, पोस्टर, नारे आदि के माध्यम से ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है यह सराहनीय है। डॉ. संजय आर्य ने स्वच्छता अाैर कोरोना वायरस के विषय में विस्तार से छात्राअाें को अवगत कराया।
खबरें और भी हैं...