नीट पीजी... ऑल इंडिया कोटे की सीट पर मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन 12 से
मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे की पोस्ट ग्रेजुएशन सीट के लिए एडमिशन की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी। नीट पीजी की मेरिट के आधार पर एडमिशन दिए जाएंगे। शेड्यूल के तहत उम्मीदवार 12 से 22 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। वहीं 16 से 22 मार्च तक उम्मीदवार चॉइस फिलिंग और सीट लॉक कर सकेंगे। 23 से 24 मार्च तक सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया होगी। रिजल्ट 25 मार्च को जारी किया जाएगा।