निधि ने पुराने जीन्स से बनाई 10 हजार वर्ग-फीट की राजवाड़े की कलाकृति
स्वच्छता का संदेश देते हुए इंदौर में विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए आयोजन किया गया। 1 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के मार्डन इंस्टीट्यूट मैदान में 100 कलाकारों द्वारा करीब 6 हजार फटे पुराने जीन्स से 10 हजार वर्ग-फीट की राजवाड़े की कलाकृति का निर्माण किया गया। जिसे दिल्ली से आई यूके की टीम की मौजूदगी में विश्व रिकॉर्ड के लिए दर्ज किया गया। कार्यक्रम में बाबई की निधि रजक ने सहभागिता दिखाई, जिन्हे संस्था द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। निधि इंदौर के निजी संस्थान में फाइन आर्ट की पढ़ाई कर रहीं है।