7 जून को निकाह सम्मेलन, 16 मई तक होगा रजिस्ट्रेशन
बनखेड़ी| सलामिया चिश्तिया मदरसा ने रविवार को मुस्लिम जमात की बैठक का आयोजन हुआ। जिसका मुख्य उद्देश्य हर वर्ष के भांति इस साल भी सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन होगा। सदर मोहम्मद सोहराब ने बताया फिजूल खर्ची को रोकने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि 7 जून को सामूहिक निकाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विवाह योग्य निर्धारित युवक-युवती जोड़े का रजिस्ट्रेशन 16 मई तक होगा। सम्मेलन में निकाह करने वाले जोड़ों मुख्यमंत्री निकाह योजना से मिलने वाले लाभों से लाभांवित होंगे।