मीनाक्षी चौक के पास नाले की सफाई नहीं
होशंगाबाद| शहर के नालों की सफाई नहीं हो रही है। मीनाक्षी चौक के पास नालों में कचरा जमा हुआ है। इससे गंदगी के कारण लोगों को बदबू से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डिप्टी कलेक्टर सतीश राय ने बताया कि जल्द ही नाले की सफाई कराई जाएगी। बारिश पूर्व सफाई अभियान अलग से चलाया जाएगा। नपा कर्मचारी जल्द ही नाले साफ करेंगे।