अब रविवार को भी होंगी रजिस्ट्री, मार्च में 10 और 14 को रहेगा अवकाश
छुट्टी के दिनों में भी रजिस्ट्री होंगी क्योंकि मार्च राजस्व वसूली के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए शासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं, इसमें कहा है कि सिर्फ होली यानी 10 मार्च और रंगपंचमी अगर स्थानीय अवकाश है तो छुट्टी रहेगी। अवकाश के दिन भी ऑफिस खुलेगा। जानकारी के मुताबिक रविवार को भी रजिस्ट्री होंगी। उप पंजीयक कार्यालय भी खुले रहेंगे। सिर्फ होली, रंगपंचमी पर ही छुट्टी रहेगी। इसलिए इस दिन अपना विक्रय पत्र संपादित कोई भी व्यक्ति करा सकेगा। मार्च में ही सबसे ज्यादा रजिस्ट्री होती हैं।