- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Suhagpur News Mp News Nutrition Fortnight Inaugurated At Anganwadi Centers Organized Mass Rally And Told Villagers To Avoid Corona Virus
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, सामूहिक रैली निकाल ग्रामीणों को बताए कोरोना वायरस से बचने के उपाए
ग्राम लांघा बम्होरी आंगनबाड़ी केंद्र पर रविवार को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सामूहिक रैली निकाली गई। रैली में ग्राम की महिलाएं एवं पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आए लोगों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए गए।
महिला ग्राम सभा में पोषण आहार और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह पर चर्चा की गई। गर्भवती माताओं 0 से 2 वर्ष के बच्चों में देखभाल और विशेष टीकाकरण पर स्वच्छता पर चर्चा की गई। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी पर चर्चा, ग्राम सभा में उपस्थित उपसरपंच विनोद कुमार नागवंशी, पंच कुंता बाई पगारे, पंच विजय कुमार कुशवाहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता पगारे, सीता अमर नागवंशी, आशा कार्यकर्ता सुमित्रा नागवंशी, लक्ष्मी पगारे, लता मौर्य, दीपिका सहित गांव के अन्य महिला-पुरुष शामिल थे। इसी क्रम में ग्राम शोभापुर के आंगनबाड़ी सेक्टर पर भी रविवार को पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के तहत गांव में रैली निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग द्वारा मिलकर कार्यक्रम आयोजित
किए जाने हैं।
रैली निकालकर किया पोषण पखवाड़े का शुभारंभ
माखननगर| परियोजना की समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण पखवाड़े पर आयोजन किए गए। प्रथम दिवस समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण आहार जागरूकता के स्लोगन के साथ बच्चों ने रैली निकाली व वार्डवासियों को पोषण आहार के लिए जागरूक किया। वहीं विश्व महिला दिवस के अवसर पर विशेष महिला सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
सोहागपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा के तहत रैली निकाली ।