महिलाओं को दी पोषण आहार की जानकारी
सिवनीमालवा| पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम चतरखेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 पर सुपोषण दिवस का मनाया गया। इस दौरान महिलाओं को सुपोषण के महत्व एवं कुपोषण से होने वाली हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और नौनिहाल शिशुओं के लिए विभिन्न प्रोटीन, विटामिन, वसा युक्त भोजन उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए कितना महत्वपूर्ण योगदान देता है इस विषय को समझाया गया। महिलाओं को रक्त की कमी से होने वाले रोग एनीमिया के बारे में बताया गया और इसके उपचार के लिए प्रतिदिन आयरन की गोली के सेवन की भी सलाह दी गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनामिका यादव, सहायिका सुनीता मांडवी और रुक्मणी रघुवंशी एवं ग्राम की महिलाएं उपस्थित थी।