पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जपं में समय पर नहीं पहुंचते अधिकारी कर्मचारी नागरिक होते रहे परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिवनीमालवा| जनपद पंचायत में अधिकारियाें और कर्मचारियों का समय पर नहीं आने से लोग परेशान होते रहते है। शुक्रवार को भी जनपद पंचायत में सुबह 10:30 बजे कुर्सियां खाली पड़ी रही। इसके कारण आने वाले लोग परेशान होते रहे। इस बारे में जब जपं के सीईओ से फोन पर अवगत कराया गया तो उन्होंने भी भोपाल में हूं कहकर बात को अनदेखा कर दिया। ज्ञात हो कि जनपद पंचायत में अधिकारी कर्मचारी समय पर नहीं मिलते हैं। कर्मचारियों पर सख्त करवाई नहीं होने के कारण कर्मचारी मनमर्जी कर रहे है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खबरें और भी हैं...