पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नपा में पानी के 12 टैंकर पर मात्र 2 टैक्टर, ड्राइवर नहीं हाेने से 1 बेकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में गर्मी का असर शुरू हाे गया है। रेलवे ने ताे जलसंकट से निपटने की तैयारी कर ली लेकिन नपा अभी भी गंभीर नहीं है। नपा की लापरवाही के कारण पिछले साल की तरह इस साल भी शहर में पानी की किल्लत हाेने के अासार है। नपा में पानी के 12 टैंकर पर मात्र 2 टैक्टर हैं। उनमें भी ट्रैक्टर ड्राइवर नहीं हाेने के कारण खड़ा रहता है। पिछले साल पानी करीब 22 लाख रुपए खर्च किए थे। इस बार काेई प्लानिंग नहीं हुई है। सार्वजनिक नलाें के हाल बेहाल हैं। नपा ने जल संकट से निपटने अब तक एक बैठक भी नहीं की है। जबकि बीते वर्ष शहर में वाॅटर लेवल 160 पर पहुंच गया था अाैर जल संकट इतना गहरा गया कि नपा काे पानी की पूर्ति के लिए 22 लाख रुपए खर्च करने पड़े थे।

ट्यूबवेल खनन अाैर सड़क मेंटेनेंस हाेना जरूरी

रेलकर्मी विगत 6 माह से लगातार सड़क अाैर पानी की समस्याअाें काे हल करने विभिन्न रेल संगठनाें के माध्यम से रेलवे के अाला अधिकारियाें से मांग कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने धरना प्रदर्शन भी किया अाैर एनईएन मतीन खान के अलावा सांसद राव उदय प्रताप सिंह के नाम पत्र रेलवे सलाहकार समिति सदस्य राजा तिवारी काे साैंपा। इस पर रेलवे सलाहकार समिति सदस्य ने डीअारएम अाॅफिस में डिविजनल इंजीनियर एमएल जैन से चर्चा की अाैर जल्द समस्या के निराकरण की मांग की। 11 मार्च काे रेलवे ने सड़क मेंटनेंस, पानी के लिए ट्यूबवेल खनन अाैर सीवर लाइन के लिए टेंडर किया। जल्द ही रेलकर्मियाें काे इन समस्याअाें से निजात मिल जाएगी।

रेलवे ने निकाले 5 ट्यूबवेल के लिए टेंडर

रेलवे ने गर्मी में जल संकट से निपटने तैयारी शुरू कर दी है। न्यूयार्ड रेलवे काॅलाेनियाें में पानी की पूर्ति के लिए पांच ट्यूबवेल खनन के लिए टेंडर निकाला हैं। पिछले वर्ष न्यूयार्ड रेलवे काॅलाेनी में पानी की पूर्ति करने में रेलवे काे खासी परेशानियाें काे सामना करना पड़ा। जलसंकट इतना गहरा गया था कि टैंकराें से पानी खरीद कर उपलब्ध कराना पड़ा था।

सीपी राय, सीएमअाे

इटारसी। नपा ने पिछली गर्मी में इस तरह टैंकरांे के से की थी पानी की पूर्ति।
खबरें और भी हैं...