पाणिनि ज्ञानपीठ-शिक्षा एवं संस्कृति का अनूठा संगम**
होशंगाबाद| पाणिनि ज्ञानपीठ इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल, अभिषेक नगर रसूलिया, होशंगाबाद अपनी शैक्षणिक व सांस्कृतिक विश्वसनीयता के कारण पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना चुका है। नर्सरी कक्षाओं में जहां निरंतर नवाचार किये जा रहे हैं वहीं माध्यमक एवं उच्चतर कक्षाओं में राष्ट्रीय प्रतियोगी मापदण्डों के अनुरूप अध्यापन कराया जा रहा है। गणित, भौतिक, रसायन, जीव-विज्ञान, कॉमर्स के विषय निष्णात शिक्षक पूर्ण एकाग्रता एवं समर्पण से विद्यार्थियों को अध्यापन करा रहे हैं। विषय की मौलिकता बनाए रखते हुए विषय को रोचक बनाना आज की महती आवश्यकता बन गई है। पाणिनि ज्ञानपीठ में सभी विषयों के व्याख्याता अपने-अपने विषयों में दक्ष होने के साथ ही सघन अनुभवी भी हैं। आइए, अपने पाल्य को एक स्वस्थ, प्रतिस्पर्धी शिक्षा का वातावरण दें। होशंगाबाद के आसपास सभी ग्रामीण क्षेत्रों से शाला वाहन सुविधा उपलब्ध है।