- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- SHIVPUR News Mp News Pitreshwar Hanuman Standing 71 Feet High And Weighing 108 Tons On Pitru Parbat Of Indore Grows Faster With 5 Types Of Laser Light
इंदौर के पितृ पर्वत पर विराजे 71 फीट ऊंचे और 108 टन वजनी पितरेश्वर हनुमान, 5 तरह की लेजर लाइट से बढ़ता है तेज
इंदौर में पितृ पर्वत पर 108 टन वजनी हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। 14 फरवरी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हुआ। मुख्य महोत्सव 24 फरवरी से 3 मार्च तक चला। इस दौरान यहां नौ दिन तक लगातार अतिरुद्ध यज्ञ और महाशिवपुराण के साथ श्री राम कथा का आयोजन हुआ। मुरारी बापू, अवधेशानंद महाराज सहित देश के कई बड़े संतों ने श्री पितरेश्वर हनुमानधाम पर आकर आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन की कमान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के हाथ में थी। महोत्सव के आखिरी दिन 3 मार्च को यहां नगर भोज का आयोजन किया गया। पितरेश्वर हनुमान धाम से बड़ा गणपति तक सात किमी लंबे मार्ग पर यह नगर भोज हुआ। इसमें 10 लाख लोगों की प्रसादी का टारगेट रखा गया था। आयोजकों का दावा है कि 10 लाखों से ज्यादा लोगों ने यहां प्रसादी ग्रहण की और यह देश का सबसे बड़ा नगर भोज है। इसे यूके के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज किया गया और आयोजक कैलाश विजयवर्गीय को इसका सर्टिफिकेट भी मिला।
45 फीट लंबी है गदा, 9 बाय 18 फीट की रामायण भी है
मूर्ति 54 फीट चौड़ी, 71 फीट ऊंची और 108 टन वजनी है। हनुमानजी के सिर के ऊपर जो छत्र है वो 18 फीट का है, उस पर 108 बार राम नाम का मंत्र लिखा हुआ है। 45 फीट लंबी गदा है। मूर्ति के सामने पंच धातु से निर्मित 9 बाय 18 फीट की रामायण स्थापित की गई है। प्रतिमा की स्थापना के लिए 121 बाय 121 फीट का चबूतरा बनाया गया है, जो जमीन से 14 फीट ऊंचा है।