शहर के युवा डिवाइडरों पर लगा रहे पौधे, करते हैं सिंचाई
पिछले तीन-चार वर्ष पहले बनी सड़क के डिवाइडर सीमेंट से बनाकर छोड़ दिए गए थे। इन डिवाइडरों को सुंदर और हरा भरा बनाने के लिए नगर के युवा अंकुश गोयल ने अनेक प्रयास किए। वे एसडीएम, पीडब्लूडी विभाग और नपा के अधिकारियों से अनेक बार मिले किंतु किसी ने भी इन डिवाइडरों को सुन्दर बनाने में उनकी मदद नहीं की। अंकुश गोयल ने स्वयं ही डिवाइडर के साइज के चौकोर गमले बनवाए और स्वयं के खर्च से ही लगवाना शुरू किए। जब लोगों ने डिवाइडरों पर गमले और उनमें लगे पौधे देखे तो वे भी प्रोत्साहित हुए। अब तक सिवनी मालवा और उपनगर बानापुरा के बीच अंकुश गोयल ने जन सहयोग से 50 से अधिक गमले लगवा दिए हैं।
इन गमलों में खेतों से लाई गई मिट्टी डाली गई है और ऐसे पौधों का रोपण किया गया है जो जानवर न खा सकें। अंकुश ने बताया कि गर्मी के मौसम में पौधों में पानी की आपूर्ति के लिए विशेष प्रकार का वाहन बनवाया जा रहा है जो पौधों में फब्बारेदार पानी देगा। पूर्व नपा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन ने कहा कि यह एक अच्छा और प्रसंशनीय कार्य है। दूसरे नागरिकों के लिए प्रेरणादायी भी है। कुछ समय में सिवनी से बनापुरा के बीच पूरे डिवाइडर पर पौधे ही पौधे दिखाई देंगे।
सिवनीमालवा| डिवाइडर पर गमले में पौधे लगाने के बाद पानी देता गोयल परिवार।