कृष्ण और राधा के साथ फूलों की हाेली खेली
इटारसी| कान्यकुब्ज परिवार ने साेमवार काे होली की पूर्व संध्या पर मासिक बैठक अायाेजित की अाैर बैठक के बाद फाग महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में जबलपुर से आए कलाकार पुनीत लांझे अाैर अनिता तिवारी ने गणेश स्तुति, मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित लाेगाें ने भगवान कृष्ण और राधा के साथ फूलों की हाेली खेली। कान्यकुब्ज महिला मंडल ने लाेक-गीतों पर नृत्य किया।