ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
इटारसी| नेहरू युवा केंद्र ने ग्राम व्यावरा में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का अायाेजन किया। प्रतियोगिता में बालक अाैर बालिका वर्ग की दाैड़, गाेला फेंक अाैर कबड्डी प्रतियाेगिता हुई। 800 मीटर दौड़ में प्रथम आयुषी चौरे देहरी, शुभम पटेल ब्यावरा, 400 मीटर दौड़ में प्रथम शानू चौरे ब्यावरा, नरेंद्र राजपूत भीलाखेड़ी, 100 मीटर दौड़ में प्रथम पूजा प्रजापति, लोकेश यादव भीलाखेड़ी, गोला फेंक युवती वर्ग में प्रथम निकिता मेहरा, बालक वर्ग में राजा प्रजापति भीलाखेड़ी, कबड्डी में प्रथम स्थान पर ब्यावारा की टीम रही। विजेता प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र की तरफ से ट्राफी दी गई। राजकुमार केलू उपाध्याय अाैर प्रमोद दुबे अतिथि के ताैर पर माैजूद थे। कार्यक्रम होशंगाबाद ब्लॉक प्रभारी राजेश मालवीया के अध्यक्षता में हुआ। संचालन शेख युनूस अाैर अनिकेत दुबे ने किया।