पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, साैंपा ज्ञापन
सोहागपुर| नगर के सुभाष वार्ड तला मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार पिता रघुवीर अहिरवार उम्र 21 वर्ष ने शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के नाम एक आवेदन सौंपा है। इसमें पुलिस थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों द्वारा उसे व उसके दोस्तों को जबरदस्ती घर से उठाकर ले जाने और थाने में ले जाकर गाली गलौज करने और मारपीट किए जाने की शिकायत की है। आवेदन में बताया गया है कि घटना 6 मार्च 2020 को रात्रि 12 बजे के आसपास की है घटना के समय कृष्ण कुमार अपने तीन चार दोस्तों के साथ घर पर बैठकर लूडो खेल रहा था उसी समय पुलिसकर्मी आए और सभी के साथ गाली-गलौज करते हुए थाने ले गए और सभी के साथ मारपीट की। आवेदक ने बताया कि उसने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की है।