होली और रंगपंचमी त्योहार के पहले पुलिस ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च
सुहागपुर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी शैलजा पटवा के नेतृत्व में रविवार को शाम 4:00 बजे नगर के मेन रोड एवं पीपल चौक रामलीला मैदान मुसलमानी मोहल्ला सहित सेमरी हरचंद के कई वार्डों में चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव के साथ पुलिस दल ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आने वाली होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखना है। वहीं पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक रखी गई। जिसने सभी वर्गों के लोग उपस्थित रहे। चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि आने वाले होली के त्योहार सहित नगर में होने वाले शतचंडी यज्ञ एवं चैत्र की नवरात्रि पर्व को देखते हुए नगर में व्यवस्थाएं बनाना शांति कायम रहे। इसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना घटे, इस उद्देश्य को लेकर नगर के सभी वर्गों से सहयोग का
आह्वान किया।
त्योहार शांति सद्भाव के साथ मनाए : टीआई
सोहागपुर| स्थानीय पुलिस थाने में रविवार को नगर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। होली एवं रंग पंचमी का त्यौहार नगर में शांति एवं सद्भाव के साथ मनाए जाने की अपील की गई।
सेमरी हरचंद। पुलिस दल ने फ्लैग मार्च किया।